{"_id":"5c96717bbdec22143e2c6077","slug":"111553363323-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालयीन कामकाज हिंदी में करने पर दिया गया बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालयीन कामकाज हिंदी में करने पर दिया गया बल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद में शनिवार को राजभाषा अनुभाग के ओर से राजभाषा कार्यान्वयन समिति की चतुर्थ त्रैमासिक बैठक प्रशासनिक भवन के मंथन सभागार में संपन्न की गई।
महाप्रबंधक रंजन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में कार्य योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। रंजन कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने विभाग के कार्यों का संपादन अधिक से अधिक हिंदी भाषा में कराएं तथा एसओपी को हिंदी में ही प्रस्तुत करें। मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने हिंदी में कार्यालयीन कामकाज शत प्रतिशत करने, हिंदी व अंग्रेजी पत्रों का जवाब हिंदी में भेजने, ई-मेल हिंदी में भेजने, कंप्यूटर पर समस्त कार्य हिंदी में करने पर जोर दिया। इस अवसर पर महाप्रबंधक जी सी चौकसे, अपर महाप्रबंधक वेद प्रकाश, ई नन्द किशोर, मन्नालाल , के सी त्रिपाठी, उमेश कुमार श्रीवास्तव, नन्द किशोर सिंह, देबाशीष मंडल, परमानंद राऊत, अरविंद कुमार शुक्ला, थॉमस वर्गीस, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।