फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मुख्यमंत्री का फूंका पुतला, विरोध में की नारेबाजी

मुख्यमंत्री का फूंका पुतला, विरोध में की नारेबाजी

Wed, 13 Feb 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का फूंका पुतला, विरोध में की नारेबाजी
ओबरा। प्रयागराज जाते समय लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्लेन को रोकने एवं प्रयागराज में सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। सुभाष तिराहे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इसके पूर्व आर्यसमाज से हनुमान मंदिर चौराहे तक सपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष रामवृक्ष यादव के नेतृत्व में जुलूस निकाला। यहां रमेश सिंह यादव ने कहा कि किसी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कहीं आने जाने से रोकना व किसी का प्लेन नहीं उतरने देना यह लोकतंत्र की हत्या है। इसकी सपा कार्यकर्ता निंदा करते हैं। प्रदर्शन में रमेश वर्मा, महेंद्र यादव, शुभम कुमार, छेदीलाल प्रजापति, सुनील पवार, कलीम खान, नीरज राय, मुस्तफा राजा सिद्दीकी, अजय पाठक, नगीना यादव, सतेंद्र सिंह, सुनील मिश्रा, राजेश मौर्य, सुनील यादव, अजीत कनौजिया, राजू अन्ना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed