{"_id":"5c17e40cbdec2256b73ee540","slug":"111545069580-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ को सौंपा गया 11 सूत्री मांगपत्र, की गई नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ को सौंपा गया 11 सूत्री मांगपत्र, की गई नारेबाजी
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। ब्लॉक मुख्यालय पर क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ के बैनर तले सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना एवं प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने अपनी मांगों के लिए आवाज बुलंद की।
क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय राय ने कहा कि सरकार को सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रतिमाह दस हजार रुपये मानदेय निर्धारित करना चाहिए। ग्राम प्रधान की तरह ही विकास निधि बनाई जाए। मनरेगा का कार्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सौंपे जाने की मांग करते हुए उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से ही सफाई कर्मियों के वेतन भुगतान की मांग भी की।
आवास एवं शौचालय के आवंटन में उनकी भूमिका और निगरानी सुनिश्चित करना चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कुमार दुबे ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को कोटेदार का रजिस्टर प्रमाणित करने का अधिकार मिलना चाहिए, जिससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार आ सके। इस दौरान रुखसाना बेगम, शिव कुमार जायसवाल, लक्ष्मीराम, मनोज कुमार, अवधेश, अवध कुमार, जयप्रकाश, रामदेव, राजेश, प्रदीप, बुधवा देवी, रामचंद्र, जय कुमार, रमाशंकर, सुशीला देवी, राजेश गुप्ता, बृजलाल, सहदेव मौजूद रहे।