{"_id":"5c001d3dbdec2241a533b319","slug":"111543511357-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में चले ईट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में चले ईट-पत्थर
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के पकरी गांव के समीप बृहस्पतिवार को विवादित भूमि पर कार्य कराने को लेकर दो पक्षों में ईट-पत्थर चले। संयोग रहा कि इसमें किसी व्यक्ति को गंभीर चोटेें नहीं लगी। उधर घटना की सूचना पाकर मौके पर फोर्स पहुंच गई। पुलिस को देखते ही कई आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष से नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया और मामले का निस्तारण न होने तक काम बंद करा दिया।
सुबह करीब साढ़े दस बजे विवादित भूमि पर निर्माण कार्य कराने को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज होने लगा। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान कुछ लोग ईट-पत्थर भी चलाने लगे, इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। काम करने वाले कई राजगीर, मजदूर भाग खड़े हुए। विवाद होने की सूचना मिलते ही डॉयल 100 की फोर्स के साथ सब इंस्पेक्टर एसपी श्रीवास्तव, रामकृत राम घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस को देख विवाद करने में शामिल कई फरार हो गए।
जबकि पुलिस ने दोनों पक्ष से नौ लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। पुलिस ने बताया मारपीट में कुछ लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। पकड़े गए पकरी गांव निवासी भगवान, जामवंत, मनीष, दूसरे पक्ष के बम्मी सिंह, मुकुंद, किशन, राजेश, चंद्रमा और बिंदू का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। फरार आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने कहा कि विवाद करने वालों को भूमि की नापी न होने तक निर्माण कार्य बंद रखने का निर्देश दिया गया है। रोक के बावजूद कार्य कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।