फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जिलाधिकारी से श्रमिक समस्याओं के निराकरण की मांग

जिलाधिकारी से श्रमिक समस्याओं के निराकरण की मांग

Sat, 17 Nov 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी से श्रमिक समस्याओं के निराकरण की मांग
अनपरा। अनपरा मैटेरियल गेट पर 107 दिनों से जारी धरना प्रदर्शन के बाद भी प्रबंधन की हठधर्मिता समाप्त न होने पर श्रमिकों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष जताते हुए जिलाधिकारी से श्रमिक समस्याओं से निराकरण की मांग की है।
विज्ञापन

जिला संविदा संयुक्त संघर्ष समिति के मंत्री सुरेंद्र पाल ने कहा कि अपर जिलाधिकारी सोनभद्र के आदेश पर 14 नवंबर को उपश्रमायुक्त पिपरी कार्यालय में बुलाई गई वार्ता बेनतीजा रही। अनपरा के मजदूर पिछले 107 दिनों से जिस अनुशासन के साथ मैटेरियल गेट पर संघर्ष कर रहे हैं उसके बाद भी मजदूरों की समस्याओं को नजर अंदाज करना अब भारी पड़ सकता है। अनपरा के मजदूरों के पास पूर्ण कार्य बहिष्कार करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने जिलाधिकारी सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों से इस मामले में तत्काल हस्तेक्षप कर समाधान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed