{"_id":"5bd8a768bdec22697f680313","slug":"111540925288-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण संबंधी 156 वादों का किया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण संबंधी 156 वादों का किया निस्तारण
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से मंगलवार को एडीआर भवन में इलाहाबाद बैंक के ऋण संबंधी वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश ओमप्रकाश त्रिपाठी ने लोक अदालत का शुभारंभ किया।
एडीजे प्रथम जयप्रकाश तिवारी, एडीजे द्वितीय संतोष कुमार गौतम, एडीजे द्वितीय एफटीसी न्यू विनय कुमार सिंह, नेत्रपाल सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिद्धार्थ कुमार बागव सिविल जज सीनियर डिवीजन, महेंद्र कुमार सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी, सुंदर पाल सिविल जज जूनियर डिवीजन, सुनील शेखर न्यायिक मजिस्ट्रेट, आरके सिंह सहायक प्रबंधक इलाहाबाद बैंक, सूर्यदत्त संतोषी लीड बैंक मैनेजर, सुनील कुमार पांडेय मुख्य प्रबंधक इलाहाबाद बैंक की मौजूदगी में इलाहाबाद बैंक के सभी 35 शाखाओं के 156 ऋण संबंधी वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान सुलह समझौते (प्रि-लिटिगेशन स्टेज) के आधार पर कुल बकाया एक करोड़ छह लाख रुपये के मुकाबले 47 लाख रुपये की धनराशि वसूल की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील सिंह ने बताया कि तीन नवंबर को अगली विशेष लोक अदालत आयोजित होगी। इसमें भारतीय स्टेट बैंक के सभी शाखाओं के ऋण संबंधी वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराया जाएगा।