{"_id":"5ba3dfe1867a557f17445b2d","slug":"111537466337-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन शुरू कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन शुरू कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील में गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विधवा पेंशन को चालू कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार पर पेंशन को बंद कर जनता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। शीघ्र मांगें पूर्ण न होने पर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन/ जिला प्रशासन की होगी।
जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी पेंशन, विधवा पेंशन समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर जनता का उत्पीड़न करने का काम कर रही है। गांवों में मरीजों को लेने के लिए एंबुलेंस नहीं पहुंच पा रही। कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान हो गई है। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि शासन और जिला प्रशासन जनहित में कार्य नहीं कर रहा। केंद्र सरकार की जनधन योजना कागजों पर सिमट कर रह गई है। मुन्ना कुशवाहा, सुरेश अग्रहरि ने कहा कि भाजपा सरकार में कागजों पर योजनाएं चलाई जा रही है। पीड़ितों को न्याय के लिए दर-दर भड़कना पड़ रहा है। इसका जवाब जनता आगामी लोक सभा चुनाव में देने के लिए तैयार है। संचालन अल्पसंख्यक समाज के जिला सचिव गुलाम यासीन ने किया। मंदिप पटेल, निर्मल यादव, जोखन मौर्य, गोरख यादव, आलोक सोनी, सुनील सोनी, विष्णु दत्त खरवार, रामबरन, जुनैद अंसारी आदि रहे।