फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर ट्राली-पलटी, एक की मौत

श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर ट्राली-पलटी, एक की मौत

Fri, 17 Aug 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर ट्राली-पलटी, एक की मौत
सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के चौरा-बिजौरा गांव के समीप मंगलवार की रात मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में श्रीदयाल सिंह (65) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों की मदद कर उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन

सोमवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के जैत गांव निवासी श्रीदयाल सिंह ट्रैक्टर-ट्राली पर श्रमिकों को बैठा कर उन्हें पहुंचाने के लिए उनके घर जुगैल थाना क्षेत्र के सेमिया घोरिया गांव पहुंचाने के लिए जा रहे थे। रास्ते में रात करीब 8:30 बजे चौरा-बिजौरा गांव के समीप अचानक ट्रैक्टर की लाइट बंद हो गई। इसके बाद अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली करीब 20-25 फीट सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में श्रीदयाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका बेटा अखंड प्रताप सिंह (37) और तीन मजदूर घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीण घायलों की मदद करने में जुट गए। जुगैल थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर को सीधा करवा कर उसमें फंसे श्रीदयाल सिंह के शव को बाहर निकालकर उसे जिला अस्पताल भेजा। पुलिस के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम पीएम करवाकर घरवालों को सौंप दिया। पुलिस कहना है कि मृतक के घरवाले जो तहरीर देंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed