फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्लास्टिक का उपयोग न करने की ली शपथ

प्लास्टिक का उपयोग न करने की ली शपथ

Mon, 13 Aug 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
प्लास्टिक का उपयोग न करने की ली शपथ
रेणुकूट। आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल की ओर से प्लास्टिक के विरोध में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। इको क्लब के चलाए गए नो प्लास्टिक अभियान के तहत विद्यार्थियों ने नृत्य, समूह गान और नाट्य मंचन किया। मुख्य आकर्षण सांकेतिक भाषा में प्रस्तुत माइम एक्ट था, जिसमें केवल अभिनय के जरिए विद्यार्थियों ने प्लास्टिक प्रयोग से पर्यावरण और प्राणी जगत को होने वाले नुकसान को बताया। इसका प्रयोग बंद करने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य एएस गंगवार ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए नो प्लास्टिक मुहिम को निरंतर चलाने की जरूरत है। बच्चों ने प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने की शपथ ली। यहां उप प्रधानाचार्य एसके पराशर, इको क्लब के संचालक श्रीकांत यादव, माला भार्गव, सरिता सिंह, उमा मेनन, एसएन मिश्रा, असीम चक्रवर्ती, भारती पांडेय, अनमोल पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed