{"_id":"5b61f9ae4f1c1ba13e8b48c8","slug":"111533147566-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने फूंका विकास से जुड़े अफसर का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने फूंका विकास से जुड़े अफसर का पुतला
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के ग्राम पंचायत सदस्यों ने बुधवार को गजराज नगर तिराहे पर भाजपा मंडल महामंत्री सतीश पांडेय के नेतृत्व में विकास से जुड़े अधिकारी का पुतला फूंका।
सदस्यों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदारी अधिकारी ने बिल्ली मारकुंडी में विगत 2016-17 व 2017-18 में ग्राम प्रधान द्वारा किए गए करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता के संबंध में नामित किए गए जांच अधिकारियों के रिपोर्ट का सत्यापन कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन दो माह के बाद इस घोटाले में फंसे सचिव शुभम सिंह को पहले निलंबित किया गया और फिर एक माह बाद ही उसे बहाल कर दिया गया। ग्राम प्रधान पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान के मनमाने नीतियों के कारण 50 हजार से भी ज्यादा आबादी वाला राजस्व ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी में केंद्र व प्रदेश की असंख्य योजनाएं केवल कागजों में ही सिमट कर रह गई है। ग्राम पंचायत में सड़क, हैंडपंप, नाली, सफाई, राषन वितरण, शौचालय, आवास, पेंशन, मनरेगा जैसी योजनाओं का लाभ से वंचित ग्रामीण हलाकान व परेशान हैं। पुतला फूंकने वालों में अभिषेक शुक्ला, अजय भारती, अनिल, राधेश्याम, मृकुंद कुरैशी, दीपक जायसवाल, श्याम सिंह गोंड़, विनोद, मनीष, सूरज शामिल रहे।