{"_id":"5b60a4474f1c1b07788b6fa8","slug":"111533060167-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुद्धी को जिला बनाने को विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुद्धी को जिला बनाने को विधायक को सौंपा ज्ञापन
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डाला। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ओबरा विधायक को ज्ञापन सौंपा। साथ ही ओबरा और अनपरा को तहसील बनाने की मांग की। विधायक ने उनकी मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
मंगलवार को मोर्चा के अध्यक्ष पारस नाथ गुप्ता कार्यकर्ताओं के साथ ओबरा विधायक संजीव कुमार गोड़ के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक को ज्ञापन सौंपा। बताया कि प्रस्तावित दुद्धी जिला में 389 राजस्व ग्राम शामिल हैं, जिसकी कुल आबादी 14 लाख तथा क्षेत्रफल 3380 किमी है। यदि दुद्धी जिला और ओबरा व अनपरा तहसील बन जाए तो क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। लोगों को जरूरी काम के लिए करीब सौ से डेढ़ सौ किमी दूर तक जिला मुख्यालय नहीं आना होगा। इससे लोगों के समय और धन दोनों की बचत होगी। कहा कि यदि 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले सरकार दुद्धी को जिला बनाने की घोषणा कर दे तो आने वाले चुनाव में इसका लाभ भी मिलेगा। ज्ञापन सौंपने में अखिलेश, प्रमोद जायसवाल, मनोज उपाध्याय, किरन सिंह, प्रियंका सिंह, विजय कुमार पटेल, मोहन कुशवाहा, गुड्डू गोड़, गुलाब, राजा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन