फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने ली शपथ

विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Mon, 30 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने ली शपथ
रेणुकूट। आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल में सत्र 2018-19 के लिए विद्याथी परिषद के नव-निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को संपन्न हो गया। समारोह की शुरूआत विद्यालय के प्रधानाचार्य, कार्यक्रम के अध्यक्ष एएस गंगवार, उप प्रधानाचार्य एसके पराशर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य ने नव-निर्वाचित बालक एंव बालिका प्रमुख दिग्विजय श्रीवास्तव, प्राची उपाध्याय, उप प्रमुख रुद्राक्ष टंडन, स्नेहा झुनझुनवाला को अन्य सभी विभागों एवं सदन के 44 प्रतिनिधियों के साथ पद तथा दायित्व निर्वहन की शपथ दिलाई। उन्हें प्रतीक चिह्न प्रदान किया। उन्होंने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को पूरी ईमानदारी, मनोयोग तथा अनुशासित तरीके से दायित्व निर्वहन की प्रेरणा दी। समय-समय पर उचित मार्गदर्शन एंव सहयोग का आश्वासन दिया। बालक एवं बालिका प्रमुख ने भी इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उनके चयन के प्रति अपने गुरुजनों का आभार जताया। अपने दायित्व निर्वहन में पूरी निष्ठा और ईमानदारी का विश्वास दिलाया। विद्यालय की स्वर्ण-पुस्तिका पर बालक एवं बालिका प्रमुख ने उनके हस्ताक्षर किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न हुआ। यहां डॉ. सुनील श्रीवास्तव, वरिष्ठ शिक्षिका रूपा दास, रितु चौधरी एवं माला भार्गव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed