{"_id":"5ae9fd334f1c1b85028b7c75","slug":"111525284147-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्य कराने में आ रही अड़चनों को करें दूर, मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्य कराने में आ रही अड़चनों को करें दूर, मंत्री
Updated Wed, 02 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। भारत सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स, हरदीप एस पूरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को पूरी क्षमता एवं संसाधनों का उपयोग करते हुए पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करें। जिले को पिछड़ेपन से उबारने के लिए विकास कार्य कराने में जो समस्याएं आ रही हैं, उसका निस्तारण किया जाए। बुधवार को कलेक्ट्रेट में मंत्री हरदीप एस पूरी ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान यह बातें कही।
उन्होंने कहा कि किसी योजना को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए संसाधन की जरूरत पड़ती है तो उसकी कार्ययोजना बनाकर तत्काल प्रस्ताव भेजकर आवश्यकतानुसार कार्य को मूर्त रूप दिया जाए। किसी भी हाल में अपात्रों का चयन न हों और पात्र व्यक्ति फायदा पाने से बाकी न रहें। स्कूलों में बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन के साथ ही शिक्षा, जन स्वास्थ्य सेवाओं पर खास ख्याल रखें। जिले में पानी की समस्या को देखते हुए कहा कि बरसात के पानी का संरक्षण करने के लिए बंधियां, चैकडैमों, तालाबों, नहरों, कुओं आदि जल संसाधनों के स्रोतों को दुरुस्त किया जाए, ताकि आने वाले आगामी दिनों में पानी की किल्लत से लोगों को निजात मिल सके। सोन लिफ्ट कैनाल में पानी की क्षमता को बढ़ाने के बारे में संबंधित अधिकारियों को कार्य योजना तैयार कर शासन स्तर को प्रस्ताव प्रेषित करें। प्रधानमंत्री के आदेशानुसार हर घर को पानी, बिजली देने के मकसद से चलाई जा रही योजनाओं से लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें संतृप्त करें। प्रधानमंत्री आवास योजना, भारत स्वच्छ मिशन योजना, हर घर को बिजली देने समेत अन्य योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की। डीएम अमित कुमार सिंह ने मंत्री का आभार व्यक्त किया। सांसद छोटेलाल खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, सीडीओ रामाश्रय, पीडी एनएन मिश्रा आदि मौजूद रहे। विकास कार्यों की समीक्षा करने के बाद मंत्री ने धंधरौल बांध का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों साफ-सफाई आदि कराने का निर्देश दिया।