{"_id":"5ad8d8e64f1c1b6d098b5534","slug":"111524160742-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार पर अंकुश को लगा अवरोधक क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार पर अंकुश को लगा अवरोधक क्षतिग्रस्त
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए सड़क पर पुलिस के अवरोधक को भी दरकिनार कर उसे वाहनों से क्षतिग्रस्त कर दिया जा रहा है। ऐसा ही एक नजारा बीजपुर-रेणुकूट मार्ग पर स्थित नेमना गांव के पास स्कूल के सामने देखने को मिला। क्षतिग्रस्त ड्रम न केवल यातायात नियमों की पोल खोल रहा बल्कि पुलिस की सक्रियता पर भी सवालिया निशान लगा रहा है।
मध्य प्रदेश के बैढन क्षेत्र से बालू लदे ट्रकों की रफ्तार को थामने के लिए बीजपुर पुलिस ने तब योजना बनाई जब नेमना गांव के कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का कहना था कि बीजपुर-रेणुकूट मार्ग पर नेमना गांव में स्कूल है। वाहनों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बाद पुलिस ने स्कूल के सामने इस तरह से ड्रमों को रखा कि वाहनों की रफ्तार कम हो जाए लेकिन रफ्तार में चलने वाले इस ड्रम की परवाह ही नहीं किए और वाहन से टक्कर मार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। क्षतिग्रस्त ड्रम को हटाने की फिक्र पुुलिस भी नहीं कर रही और वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए रखा गया ड्रम क्षतिग्रस्त होने के बाद खुद ही हादसे की वजह बनता जा रहा है।