{"_id":"5ac663b24f1c1bbf618b5a04","slug":"111522951090-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी एवं फल व्यापारियों की वार्ता रही बेनतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी एवं फल व्यापारियों की वार्ता रही बेनतीजा
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जी व फल मंडी की मांग को लेकर व्यापारियों का बेमियादी बंदी एवं क्रमिक अनशन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। व्यापारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर मौलिक अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया। व्यापारियों की वीआईपी गेस्ट हाउस में सीजीएम से हुई वार्ता बेनतीजा रही।
सब्जी व्यापारियों ने कहा कि निगम प्रशासन ने बिना अन्य स्थान का निर्धारण किए ही सब्जी व फल मंडी को उजाड़ने का फैसला लिया। इससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सब्जी की दुकानें नहीं लगने से गुरुवार को भी लोगों को परेशानी झेेलनी पड़ी। व्यवसायियों का कहना है कि सब्जी मंडी के व्यापारियों को अन्य जगह बसाने को लेकर दो सप्ताह पूर्व सदर एसडीएम को भी पत्र दिया गया था।
सब्जी व्यवसायी संघ के अध्यक्ष रामप्रवेश जायसवाल व प्रकाश जायसवाल ने बताया कि गुरुवार को वीआईपी गेस्ट हाउस में मुख्य महाप्रबंधक इं. एके सिंह से हुई वार्ता बेनतीजा रही। बताया कि परियोजना प्रशासन ने डिग्री कालेज के पास सब्जी दुकानें लगाने का प्रस्ताव दिया, जिसे व्यापारियों ने खारिज कर दिया। क्रमिक अनशन पर गुरुवार को अनवर राइन, अमृतलाल गुप्ता, जवाहर, मो. सलीम, रामगोपाल, मुन्नर, नंदलाल रहे। धरने के समर्थन में संतोष जायसवाल, मोहम्मद अयूब, पुत्तुल सोनकर, रमेश यादव, सूर्य नारायण जायसवाल, अच्छेलाल जायसवाल, समारू सोनकर, हरिशंकर गुप्ता, रामप्रभाव जायसवाल मौजूद रहे।