{"_id":"5a9816e74f1c1b410b8bbb15","slug":"111519916775-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कैन परमिट से गिट्टी परिवहन में चार लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कैन परमिट से गिट्टी परिवहन में चार लोगों पर केस
Updated Thu, 01 Mar 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा (सोनभद्र)। जिले में स्कैन परमिट से गिट्टी बालू परिवहन होने का लगातार खुलासा हो रहा है। इसी मामले में बुधवार को ओबरा पुलिस ने स्कैन परमिट से गिट्टी का परिवहन करने के मामले में चालक सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर दिया है।
बुधवार को सूचना के बाद इंस्पेक्टर ओबरा अभय प्रताप सिंह ने ट्रक कब्जे में लिया था। उन्होंने इसकी सूचना डीएम को दी थी। डीएम के निर्देश पर जेष्ठ खान अधिकारी ने जांच पड़ताल की तो परमिट स्कैन पाया गया। खनन अधिकारी अनंत कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के पास जो परमिट पकड़ी गई है उस नंबर की परमिट 21 फरवरी को ही जारी की गई थी जिसकी वैधता 22 फरवरी को समाप्त हो चुकी है। परमिट पर किसी अन्य पट्टाधारक का नाम अंकित है। क्यूआर कोड में किसी दूसरे पट्टाधारक का नाम सामने आया है। पुलिस ने तहरीर पर रेनू सिंह, गणेश यादव, ट्रक चालक मंगरू और अज्ञात वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मामले की विवेचना ओबरा चौकी इंचार्ज प्रमोद यादव कर रहे हैं। फर्जी ढंग से परमिट बनाकर दलालों के जरिए पूरे खनन क्षेत्र में अवैध धंधा किया जा रहा है। इसका समय-समय पर खुलासा भी होता रहा है। यदि पूरे मामले की सही ढंग से जांच की जाए तो बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है। चालक मंगरू निवासी सुकृत लोहरा ने बताया कि उसे यह परमिट दलाल के जरिए ही उपलब्ध कराई गई थी।