फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्रधानमंत्री आवास की धीमी प्रगति पर हुई कार्रवाई

प्रधानमंत्री आवास की धीमी प्रगति पर हुई कार्रवाई

Mon, 19 Feb 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास की धीमी प्रगति पर हुई कार्रवाई
सोनभद्र। शासन से हुई समीक्षा में प्रधानमंत्री आवास में सोनभद्र की कार्य प्रगति काफी धीमी होने पर सोमवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। जिलाधिकारी पीके उपाध्याय के निर्देश पर डीडीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव ने चार खंड विकास अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर दिया है। इसके साथ ही प्रशिक्षु आईएएस डॉ. अंकुर लाठर को म्योरपुर ब्लॉक के बीडीओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार गरीबों को छत मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का संचालन कर रही है। इसके तहत जिले में प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन आवासों के निर्माण की प्रगति काफी धीमी है। कहीं आवास के लिए सिर्फ नींव स्तर तक का काम हुआ है तो कहीं दीवार ही खड़ी हुई है। कुछ जगहों पर छत स्तर का भी कार्य पूर्ण हो चुका है। लेकिन ज्यादातर ऐसे लाभार्थी हैं, जिनका आवास अब तक बना ही नहीं है। जबकि दूसरी किस्त तक आवंटित हो चुकी है। पूर्व में परियोजना निदेशक एनएन मिश्रा ने तमाम ग्राम पंचायतों में जांच कर कार्य प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया लेकिन ग्राम पंचायत के सचिवों, प्रधानों और लाभार्थियों की मनमानी से निर्माण कार्य की स्थिति बेहद खराब है। शासन स्तर पर जब पूरे प्रदेश के प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण प्रगति की समीक्षा हुई तो सोनभद्र की स्थिति बेहद खराब रही। खासकर नगवां, चतरा और घोरावल जैसे ब्लॉकों में निर्माण कार्य की प्रगति ठीक नहीं मिली। इस पर शासन ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था। शासन का रुख भांप रविवार को मुख्य विकास अधिकारी रामाश्रय ने नगवां ब्लॉक सभागार में आवासों के प्रगति से संबंधित समीक्षा भी की थी। अब इस मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चार खंड विकास अधिकारियों का कार्य क्षेत्र बदल दिया है। सीडीओ ने बताया कि उपायुक्त एनआरएलएम करूणापति मिश्र को चतरा बीडीओ के चार्ज से हटाकर राबर्ट्सगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीडीओ राबर्ट्सगंज प्रदीप कुमार पांडेय के पास अब सिर्फ घोरावल का चार्ज होगा। इसके पहले वे दोनों ब्लॉक देख रहे थे। डीसी मनरेगा देवनंदन दूबे को चतरा बीडीओ की जिम्मेदारी और प्रशिक्षु आईएएस डॉ. अंकुर लाठर को म्योरपुर बीडीओ की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed