फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   तीन अरब, 20 करोड़, 37 लाख का बजट अनुमोदित

तीन अरब, 20 करोड़, 37 लाख का बजट अनुमोदित

Sun, 18 Feb 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
तीन अरब, 20 करोड़, 37 लाख का बजट अनुमोदित
सोनभद्र। जिला योजना की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। प्रदेश की भूतत्व एवं खनिकर्म, आबकारी एवं मद्य निषेध व जिले की प्रभारी मंत्री की अध्यक्षा में हुई बैठक में जिला योजना वर्ष 2018-2019 के लिए तीन अरब 20 करोड़ 37 लाख के बजट का अनुमोदन किया गया। बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत और डीएफओ वाइल्ड लाइफ मिर्जापुर के अनुपस्थित रहने पर मंत्री ने नाराजगी जाहिर की। उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में जिला योजना वर्ष 2018-2019 की कार्य योजना की बिंदुवार समीक्षा हुई। जिला योजना संरचना वर्ष 2018-2019 के विशेषताओं को डीएम पीके उपाध्याय ने बिंदुवार प्रस्तुत किया। इसे सर्वसम्मति से जिला योजना समिति ने अनुमोदित किया। डीएम ने बताया कि वर्ष 2018-2019 की संरचना के लिए शासन से जिले को तीन अरब, 20 करोड़ 37 लाख का परिव्यय मात्राकृत किया गया। जिला योजना संरचना में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत स्तर एवं सभी नगरीय निकायों ने विकास योजना तैयार की है। सीडीओ रामाश्रय ने बताया कि जिला योजना की अनुमोदित संरचना में संपर्क मार्ग, स्थानीय विकास, कृषि विकास, नि:शुल्क बोरिंग, रिचार्जिंग चैकडैम, मत्स्य विकास, पशु पालन, भूमि विकास एवं जल संसाधन, तालाब निर्माण, वनीकरण, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, शिक्षा, चिकित्सा एवं जन स्वास्थ समेत तमाम विभागों को शामिल किया गया है। बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनकल्याणकारी एवं विकास परक योजनाओं से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें। जिले में विकास की काफी जरूरत है। उन्होंने जिले में सौभाग्य योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना, स्वच्छ शौचालय, पेयजल, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के साथ ही अन्य लाभकारी योजनाओं में विशेष रूचि लेकर जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिये। बैठक में सांसद छोटेलाल खरवार, विधायक सदर भूपेश चौबे, घोरावल अनिल कुमार मौर्या, ओबरा संजीव कुमार, दुद्धी हरीराम चेरो, जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक मिश्रा, रमेश मिश्रा एएसपी डॉ. अवधेश सिंह, चेयरमैन राबर्ट्सगंज वीरेंद्र कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed