{"_id":"5a5a4da84f1c1bab3f8b4a03","slug":"111515867560-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका के दो सभासद समेत चार के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका के दो सभासद समेत चार के खिलाफ केस
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में पूर्व सभासद सिराजुद्दीन के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो सगे सभासद भाइयों समेत चार के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।
राबर्ट्सगंज के दीपनगर निवासी घायल वादी सिराजुद्दीन के मुताबिक दस जनवरी की रात करीब नौ बजे रोडवेज बस स्टैंड के समीप पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोग लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर कोतवाल भारत भूषण तिवारी ने पहुंच कर आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि सभासद कामरान, अंशू, उनके भाई अंजू और पिता एहसान उल्ला खां के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष से एहसान उल्ला खां ने भी सिराजुद्दीन के खिलाफ तहरीर देकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। विवेचक चौकी इंचार्ज श्रीप्रकाश सिंह मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।