फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बकाया भुगतान की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

बकाया भुगतान की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Mon, 11 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
बकाया भुगतान की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
सोनभद्र। भुगतान नहीं होने से नाराज ठेकेदारों ने सोमवार को कोतवाली के लोढ़ी गांव में निर्माणाधीन दो सौ बेड का महिला एवं बाल चिकित्सालय का निर्माण कार्य ठप कर दिया। बकाया भुगतान करने की मांग का लेकर ठेकेदारों और श्रमिकों ने कार्यदायी संस्था एनबीसीसी के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। कहा कि अविलंब बकाया भुगतान न होने पर वृहद आंदोलन करेंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि कार्यदायी संस्था ठेकेदारों के गिट्टी, बालू, मशीन, बास-बल्ली का करोड़ों रुपये रोक रखा है। इसके अलावा लाखों रुपये श्रमिकों का बकाया है। कई बार कार्यदायी संस्था से जुड़े लोगों से बकाया भुगतान करने की मांग की, लेकिन उनकी कानों पर जूं तक नहीं चला। मेहनताना न मिलने के कारण कई श्रमिक भूखमरी के कगार पर पहुंच गए है। गिट्टी-बालू आदि का भुगतान न होने से ठेकेदार परेशान हो गए है। पूर्व में डीएम को भी कार्यदायी संस्था से भुगतान कराने के लिए मांगपत्र दिया जा चुका, फिर भी नहीं हुआ। विवश होकर निर्माण कार्य बंद करने का निर्णय लेना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अविलंब समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ वृहद आंदोलन किया जाएगा। संजय कुमार, संतोष गिरि, जेके सिंह, सुरेश, ओमप्रकाश, योगेद्र सिंह, मनीष जैन, कमलेश सिंह, राजू चौबे, नवीन अग्रवाल, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed