फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   110 villages cleared for irrigation

110 गांवों में सिंचाई का रास्ता साफ

Wed, 06 Apr 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Wed, 06 Apr 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
 नगवां ब्लॉक में 50 क्यूसेक क्षमता प्रस्तावित जसौली पंप नहर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए मुख्य अभियंता (जल संसाधन) कार्यालय प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग ने जल उपलब्धता की स्वीकृति दे दी है। परियोजना के चालू होने से लगभग 110 राजस्व गांवों में सिंचाई की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन



नगवां ब्लॉक का अधिकांश क्षेत्रफल जंगलों एवं पहाड़ों से आच्छादित है। इस नाते इस इलाके में अभी तक फसलों की सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं है। वर्ष 2012 में सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से 50 क्यूसेक क्षमता वाली जसौली पंप नहर का निर्माण कराने की मांग की थी। सीएम के निर्देश पर वर्ष 2013-14 में सिंचाई विभाग ने जसौली पंप नहर के निर्माण के लिए करीब 68 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा। लेकिन जल उपलब्धता प्रमाण पत्र न मिलने के कारण परियोजना अभी तक अधर में लटकी रही।
विज्ञापन


तीन अप्रैल को मुख्य अभियंता (जल संसाधन) कार्यालय प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग ने जसौली नहर के निर्माण के लिए जल उपलब्धता की स्वीकृति दे दी है। परियोजना के निर्माण होने से नगवां ब्लाक के सेमरिया, वैनी, दूबेपुर, बनबहुआर, खलियारी, मांची, पनौरा गांवों में सिंचाई की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed