{"_id":"5b4791774f1c1b0f278b6304","slug":"11-lekhpal-suspended-in-sonabhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में लेखपालों पर गिरी गाज, 11 लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में लेखपालों पर गिरी गाज, 11 लेखपाल निलंबित
सोनभद्र ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन से एस्मा लगने के बावजूद लेखपालों की हड़ताल जारी रहने को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस क्रम में गुरुवार को लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सहित जिले से लेकर तहसील स्तर तक के पदाधिकारी निलंबित कर दिए गए। जिसमें कुल 11 लेखपालों को निलंबित किया गया है।
एसडीएम राबर्ट्सगंज सादाब असलम के मुताबिक उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्रनाथ मिश्र, मंत्री शिवशंकर सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजबिहारी मौर्य, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रामराज यादव, उप मंत्री राजेंद्र प्रसाद टंडन, कोषाध्यक्ष रामविलास, लेखा निरीक्षक रामचंद्र दिवाकर समेत 11 को निलंबित किया गया है। उधर, दुद्धी एसडीएम विशाल यादव ने बताया कि तहसील अध्यक्ष राघवेंद्र प्रसाद समेत अन्य निलंबित किए गए हैं।
वहीं घोरावल एसडीएम राजकुमार ने बताया कि तहसील अध्यक्ष रामाश्रय समेत अन्य को निलंबित कर दिया गया है। कहा कि शेष लेखपाल भी जल्द काम पर नहीं लौटे तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि अभी अन्य लेखपालों पर भी कार्रवाई होगी।