{"_id":"6545272f769353c95b07e2e6","slug":"11-including-seven-children-injured-in-stray-dog-attack-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-5469-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: आवारा कुत्ते के हमले में सात बच्चे समेत 11 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: आवारा कुत्ते के हमले में सात बच्चे समेत 11 जख्मी
विज्ञापन
अनपरा (सोनभद्र) । नगर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ने लगा है। शुक्रवार को कुत्ते ने हमला कर सात बच्चों को जख्मी कर दिया। सभी बच्चे तीन से 11 साल की आयु के हैं। उन्हें डिबुलगंज संयुक्त अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कुत्ते ने दो बच्चों का मांस भी नोच दिया है।
सुबह रेणुसागर मोड़ के बस्ती निवासी कुलदीप (8) पुत्र रोशन घर के पास खेल रहा था। तभी एक कुत्ते ने उसे नोचना शुरू कर दिया। बच्चे के सिर, आंख, कान और हाथ के मांस को नोच लिया। मोहल्ले के लोगों ने बच्चे को कुत्ते से बचाया। उसी समय औड़ीमोड़ निवासी वीर (5) को भी कुत्ते ने सीने पर हमला कर जख्मी कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने कुत्ते को भगाया। दोनों बच्चों के परिजन बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने बच्चों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसके बाद कुत्ते के शिकार तीन व्यस्क भी पहुंचे।
उन्हें एंटी रैबिज इंजेक्शन लगाकर छोड़ दिया गया। शाम तक कई अन्य बच्चों को आवारा कुत्ते ने शिकार बनाया। ममुआर निवासी बताशी देवी ने बताया कि पड़ोस में तीन वर्षीय अदीति अपने घर के दरवाजे पर बैठकर खेल रही थी। तभी एक कुत्ता वहां पहुंचा और उसे खींच कर ले जाने लगा। किसी तरह बच्ची को बचाया गया। हमले में बताशी देवी जख्मी हुई। डिबुलगंज के अंगद (11) पुत्र संतोष, साक्षी पनिका (7) पुत्री सुदामा प्रसाद, प्रियल (7) पुत्री राजेश कुमार, अंश (9) पुत्र संदीप कुमार व एक अन्य को भी कुत्ते ने शिकार बनाया। सभी को मरहम पट्टी व इंजेक्शन देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डिबुलगंज में एक ही कुत्ते ने करीब 15 लोगों से अधिक लोगों को काटा है। आवारा कुत्तों की वजह से नगर के लोग दहशत मे है। लोगों ने नगर मे फोन कर घटना की जानकारी और आवारा कुत्तों पर लगाम की मांग की। डॉक्टरों ने बताया कि एक कुत्ते के गहरे जख्म के लिए जो इंजेक्शन लगता है, वह यहां नहीं है, इसलिए बच्चों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।