फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   11 batuks performed mass upanayan rites in the yagya mandap

Sonebhadra News: यज्ञ मंडप में 11 बटुकों का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार

Thu, 02 Feb 2023 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
11 batuks performed mass upanayan rites in the yagya mandap
बभनी में यज्ञ मंडप में उपनयन संस्कार में हवन पुजन करते बटुक। - फोटो : SONBHADRA
श्री हरिशंकर मन्दिर असनहर के प्रांगण में चल रहे रूद्र महायज्ञ एवं रामकथा में गुरुवार को यूपी, छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश के 11 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार कराया गया। कथा व्यास स्वामी नरेंद्राचार्य महाराज तथा यज्ञाचार्य ब्रजराज देव पांडेय ने सभी बटुकों को जनेऊ पहनाया।
विज्ञापन

गुरुवार को तीन प्रांतों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 11 बटुक सुबह आठ बजे कलश के सम्मुख बैठकर देवताओं का आह्वान किया। श्री रूद्र महायज्ञ एवं रामकथा संचालन समिति के अध्यक्ष एके दुबे ने सभी 11 बटुकों के उपनयन संस्कार का संकल्प कर यज्ञाचार्य एवं मंडप के सभी आचार्यों को दक्षिणा संकल्प किया। बटुकों के माता पिता, फूआ, बहनें सभी ने भीख दान किया। यज्ञ मंडप का पुरा पंडाल हजारों भक्तों से भरा रहा। यज्ञ में अनवरत चल रहे भंडारे में हजारों की संख्या में लोगों ने महा प्रसाद ग्रहण किया। उपनयन संस्कार कराने वाले बटुक आयुष कुमार, पीयूष कुमार, आनंद कुमार, सिद्धार्थ कुमार, सूरज कुमार, संजय कुमार, हिमांशु कुमार, अंकुर आदि रहे। समिति की ओर से सभी बटुकों के लिए पूजन सामग्री, वस्त्र,फल, मीठा तथा भंडारे का व्यवस्था किया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में सतीष पांडेय, कमाल कश्यप, भोला कश्यप, विनोद पांडेय, सुरेश दुबे, सत्यनारायण दुबे, चंद्र शेखर,दीपक आदि लोगों का मुख्य योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed