फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1092 boothon par aaj pilaayee jaegee poliyo kee khuraak

1092 बूथों पर आज पिलायी जाएगी पोलियो की खुराक

Sun, 31 Jan 2021 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
1092 boothon par aaj pilaayee jaegee poliyo kee khuraak
सोनभद्र। पोलियो से बचाव के लिए रविवार को जिले के 1092 बूथों पर बच्चों को दवा पिलायी जाएगी। इस दौरान तीन लाख 24 हजार से ज्यादा बच्चों को दवा की खुराक देेने की तैयारी है। शनिवार को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने अभियान की सफलता के लिए सीएमओ कार्यालय के पास जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए जिन लोगों की ड्यूटी लगायी गई है वे मेहनत के काम करें। सीएमओ डॉ. नेम सिंह ने कहा कि जिले को पोलियो मुक्त करने के लिए अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत सभी बच्चों की सूची बूथों पर रखी जाएगी। बच्चों को पोलियो बूथ पर लाकर खुराक दी जाएगी। जो बच्चे छूट जाएंगे, उन्हें अगले पांच दिनों तक घर-घर जाकर दवा पिलायी जाएगी। अभियान की समीक्षा प्रतिदिन शाम साढ़े पांच बजे सभी विकास खंडों पर की जाएगी। अभियान में लापरवाही बरतने वालों को दंडित किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर ने बताया कि जिले में कुल तीन लाख 24 हजार 58 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए 1092 बूथ, 40 ट्रांजिट एवं सात मोबाइल टीमें बनायी गई हैं। सुबह नौ से शाम चार बजे तक शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलायी जाएगी। अभियान की सफलता के लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा व स्वास्थ्य के साथ अन्य विभागों के लोग लगाए गए हैं। इस दौरान एसीएमओ डॉ. सलिला श्रीवास्तव, डॉ. आरजी यादव, डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रेमनाथ, डॉ. एसके चतुर्वेदी, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. हेमंत अधिकारी, लायंस क्लब के अध्यक्ष किशोरी सिंह, मोहम्मद नसीम, राजकुमार निराला, संजय कुमार सिंह, संदीप श्रीवास्तव, विनय यादव, पीके सिंह, आनंद मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed