फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   105 litres of raw liquor recovered, six arrested

Sonebhadra News: 105 लीटर कच्ची शराब बरामद, छह गिरफ्तार

Mon, 23 Feb 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
105 litres of raw liquor recovered, six arrested
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में कच्ची शराब के साथ आरोपी। स्रोत पुलिस
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने रविवार की देर शाम कंजड़ बस्ती (विकास नगर वार्ड पांच) में छापेमारी कर होली पर खपाने के लिए रखी गई शराब की बड़ी खेप बरामद की।
विज्ञापन

इस दौरान 105 लीटर कच्ची शराब बरामद करने के साथ ही शराब बनाने के लिए रखे गए 25 क्विंटल लहन और उससे जुड़े उपकरण नष्ट किए। मामले में छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा की तरफ से होली के मद्देनजर अवैध शराब निर्माण पर पूर्णतया अंकुश के दिए गए निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा और क्राइम इंस्पेक्टर अरविंद सरोज की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम ने देर शाम कंजड़ बस्ती में छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे से अधिक समय तक चली छापेमारी में मौके से प्रवेश कुमार, अमर सिंह, प्रदीप, अखिल निवासी कंजड़ बस्ती, कृष्ण कुमार सिंह निवासी गुरुद्वारा के पास अंबेडकर नगर, थाना रॉबर्ट्सगंज, बरसात सिंह निवासी लोहगरा, थाना बारा शंकरगढ़, जिला प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया।
उनके पास से 105 लीटर शराब बरामद करने के साथ ही लगभग 25 क्विंटल लहन और शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए गए।
प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed