फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   103 units of blood donated on PM's birthday

पीएम के जन्मदिन पर 103 यूनिट हुआ रक्तदान

Sat, 17 Sep 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
103 units of blood donated on PM's birthday
राबर्ट्सगंज ब्लड़ बैंक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान करते भाजपा के जिला प - फोटो : SONBHADRA
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया। रक्तदान से सेवा समर्पण पखवाड़ा की शुरुआत की। पीएम के जीवन पर आधारित फोटो चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। जगह-जगह सहभोज भी हुए। दुद्धी और रार्बट्सगंज में आयोजित शिविरों में 103 यूनिट रक्तदान हुआ।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का शुभारंभ राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने किया। शिविर में 72 लोगों ने रक्तदान किया। नगर पालिका के विवेकानंद प्रेक्षागृह में नमो प्रदर्शनी का भी राज्य मंत्री ने फीता काटकर उद्घाटन किया। सिविल लाइंस रोड स्थित एक होटल में भी नमो प्रदर्शनी लगाई गई है। इन कार्यक्रमों में राज्य सभा सांसद रामशकल, जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, विधायक डॉ. अनिल मौर्य, एससी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, आशुतोष सिंह आशु, विशाल पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन

चोपन: डाला मंडल में दीपक दुबे के नेतृत्व में शनिवार की देर शाम नमो प्रदर्शनी का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख लीला देवी ने किया। प्रदर्शनी का समापन 19 सितंबर को होगा। इस मौके पर नमो प्रदर्शनी संयोजक डाला महामंत्री संदीप पटेल, संतोष कुमार बबलू, राजेश पटेल, विशाल, रिशु जायसवाल, राजू शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोरावल: नगर के रामलीला मैदान में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने नमो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा के जिला मंत्री कैलाश बैसवार, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्या, मंडल अध्यक्ष कुमार पांडेय,राकेश कुमार, संजय जायसवाल आदि रहे।
दुद्धी: भाजयुमो के संयोजन में स्थानीय ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में 31 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें विधायक रामदुलार गोंड, जिला मंत्री दिलीप पांडेय, सुमित सोनी, दीपक अग्रहरि, गुलशन, तारा जायसवाल, मनोरमा जायसवा आदि रहे।

ओबरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार को ओबरा विधायक व सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने अपनी पत्नी चोपन ब्लाक प्रमुख लीला सिंह गोंड के साथ गरीबों में कंबल वितरित किया। बाड़ी स्थित आवास पर राज्यमंत्री ने पीएम मोदी के 72वें जन्मदिन पर 72 लोगों को कंबल प्रदान किया। डाला व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, टाटा चौधरी, अजय गोंड, शीला मरावी, गीता माली आदि रहे।

घोरावल में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते विधायक

घोरावल में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते विधायक- फोटो : SONBHADRA

प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर रेणुकूट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खाड़पाथर पूजा घाट की सफाई की।

प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर रेणुकूट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खाड़पाथर पूजा घाट की सफाई की।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed