फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   12 प्रत्याशियों के भाग्य का 1722163 वोटर करेंगे फैसला

12 प्रत्याशियों के भाग्य का 1722163 वोटर करेंगे फैसला

Sat, 18 May 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
12 प्रत्याशियों के भाग्य का 1722163 वोटर करेंगे फैसला

विज्ञापन
सोनभद्र। लोकसभा चुनाव के तहत रविवार को आखिरी चरण में यूपी की अंतिम लोकसभा सीट राबर्ट्सगंज (सुरक्षित) के लिए मतदान होगा। विभिन्न दलों और निर्दल 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 17 लाख 22 हजार वोटर करेंगे। इसमें 927094 पुरुष और 795026 महिला मतदाता है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 1475 बूथों पर मतदान होगा।

लोकसभा चुनाव में घोरावल विधानसभा क्षेत्र में 378662 मतदाता हैं। इनमें 202837 पुरुष और 175814 महिला वोटर हैं। राबर्ट्सगंज में 335291 वोटर है, इनमें 180236 पुरुष, 155051 महिला हैं। ओबरा में 319859 मतदाता है, जिसमें 174832 पुरुष, 145005 महिला, दुद्धी में 315492 वोटर है, इनमें 169615 पुरूष, 145869 महिला और चकिया विधान सभा क्षेत्र में 372869 मतदाता है, जिसमें 199574 पुरुष और 173287 महिला मतदाता शामिल है। उधर शनिवार को सभी प्रत्याशी खुद और समर्थकों के माध्यम से अपने पक्ष में वोट डालने के लिए मतदाताओं को करने में जुटे रहे। रोक के बावजूद गोपनीय ढंग से देर रात ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


ये प्रत्याशी हैं मैदान में
अपना दल के प्रत्याशी पकौड़ी कोल
सपा के भाईलाल कोल
इंडियन नेशनल कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की रूबी प्रसाद
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के अशोक कुमार कन्नौजिया
जनता दल (यूनाइटेड) के अनीता कोल
भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी के अनुज कुमार कन्नौजिया
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कैलाश नाथ
ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (रेडिकल), एसआर दारापुरी
भारत प्रभात पार्टी के सुनील कुमार
निर्दल उम्मीदवार प्रभुदयाल
विद्या प्रकाश कुरील
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed