फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   रामगढ़ नगवां की टीमों ने हासिल की जीत

रामगढ़ नगवां की टीमों ने हासिल की जीत

Tue, 14 May 2019 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
रामगढ़ नगवां की टीमों ने हासिल की जीत

विज्ञापन
सोनभद्र। न्यू बजरंग स्पोर्टिंग क्लब तरावां के तत्वावधान में खेले जा रहे बाबा हरिनारायण ब्रह्मदेव कप कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को रामगढ़ और नगवां की टीमों ने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले रामगढ़ के विक्रम सोनी और जीत में अहम भूमिका निभाने वाले नगवां के आशुतोष को मैन आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

विजयगढ़ एकादश रामगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 140 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बभनौली की टीम 80 रन पर सिमट कर रह गई। दूसरा मुकाबला नगवां और नईबाजार के बीच हुआ। नगवां ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 88 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी नईबाजार की टीम ने कड़ी टक्कर दी। आखिरी ओवर में उसे 19 रन की जरूरत थी। बल्लेबाज चंदन ने दो छक्के मदद से इस ओवर में 15 रन बटोर भी लिए लेकिन तीन रन से टीम हार गई। आयोजन समिति अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, मुख्य सलाहकार मिथिलेश देव पांडेय ने खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। अमित कुमार पांडेय ने कमेंट्री की। संरक्षक विनय किशोर देव, जयहिंद चौबे, अजयशेखर देव, देवानंद विश्वकर्मा, सुरेंद्र तिवारी, जगदीश जायसवाल, अनिल शर्मा, विनोद शर्मा, दीपू पांडेय, सुरेंद्र, अंजनी, नथुनी गोंड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed