{"_id":"5c967271bdec22140012d271","slug":"101553363569-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोस प्रत्याशी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोस प्रत्याशी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित चतुर्वेदी धर्मशाला में शनिवार को कांग्रेस की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने जिले मेें प्रथम आगमन पर राबर्ट्सगंज लोक सभा प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने हुए उम्मीदवार को जिताने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
मुख्य अतिथि लोस प्रत्याशी एवं यूपी के प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि देश के युवा, किसान, मजदूर, महिलाएं भाजपा सरकार को बदलना चाहती है। क्योंकि वर्ष 2014 लोस चुनाव के दौरान देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से जो वादे किए थे उसको पूरा नहीं किया। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा देश के बार्डर पर सुरक्षा करने वाले सैनिकों को शहादता देना पड़ा। कहा कि कार्यकर्ता तन, मन लगकर मुझे विजयी बनाएं। देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला और लोस क्वाडिनेटर अमिताभ पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अभी से जुट जाए। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर सिंह कुशवाहा, प्रदेश सचिव ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष लवकुश केशरी, नूरउद्दीन खां, राजेश द्विवेदी, जगदीश मिश्रा, कमलेश ओझा, नागेश मणि पाठक, विनोद तिवारी, उषा चौबे, सोनी गुप्ता, जितेंद्र पासवान, सूरज यादव, धीरज पांडेय आदि मौजूद रहे।