{"_id":"5c84029abdec22140c42accc","slug":"101552155290-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य के प्रति लोगों को किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली। एनसीएल केंद्रीय चिकित्सालय सिंगरौली, दुधीचुआ व निगाही परियोजना द्वारा शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
केंद्रीय चिकित्सालय सिंगरौली ने ग्राम कनुहड़ में शुक्रवार को दंत चिकित्सा शिविर आयोजित कर 185 ग्रामीणों का दंत रोग संबंधी परीक्षण कर सलाह व दंत किट वितरित किया। कैंप में डॉ मीनाक्षी राणा ने परिवार को स्वस्थ्य रखने के तौर-तरीकों में महिलाओं की भूमिका व कैंसर जैसी घातक बीमारियों के बारे में जागरूक किया। शिविर में डॉ आंचल श्रीवास्तव, डॉ हरीश सिंह व अन्य मेडिकल स्टाफ मौजूद थे। दुधीचुआ परियोजना ने चितरंगी क्षेत्र के ग्राम कटरिहार के शासकीय विद्यालय में चिकित्सा शिविर आयोजित किया जिसमे 388 ग्रामीणों को कुपोषण, त्वचा संक्रमण संबंधी आदि बीमारियों का निवारण व बुनियादी स्वास्थ्य चिकित्सीय जानकारी प्रदान की गई। डॉ वी एन सिंह, अनूप शुक्ला, रोहित दूबे व एच आर साहू की टीम ने युवा स्कूली छात्रों संबोधित करते हुए उन्हें स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। इस दौरान आयरन, कैल्शियम व विटामिन वितरित किया गया। निगाही परियोजना ने कथुरा ग्राम में शिविर लगाकर 170 लोगों की स्वास्थ्य जांच की जिसमें 25 कुपोषित बच्चे एवं 30 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी मरीजों को दवाओं का वितरण किया गया।