फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   वर्तिका मेधावी, राहुल अनुशासित छात्र चुने गए

वर्तिका मेधावी, राहुल अनुशासित छात्र चुने गए

Wed, 13 Feb 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
वर्तिका मेधावी, राहुल अनुशासित छात्र चुने गए
सोनभद्र। स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल मरसड़ा घोरावल में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह बुधवार को मनाया गया। इसमें विद्यद्वालय के छात्र-छात्राओं ने यहां तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने विदाई गीत गाया। विभिन्न क्षेेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

विदाई समारोह को दो सत्रों में बांटा गया। प्रथम सत्र का शुभारंभ स्वामी हरसेवानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। यहां विद्यालय के सचिव व प्रबंधक बाबा प्रकाश ध्यानानंद ने बच्चों को भविष्य के लिए उत्तम उच्च शिक्षा के प्रति सतर्क और उत्साहित किया। कहा कि अपनी जिज्ञासा को कभी कम मत करें, क्योंकि इसी पर उनका परिवार, विद्यालय व समाज का स्वरूप निर्भर है। उन्होंने विदा होने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न दिया। उन्होंने पब्लिक स्कूल के वर्तिका अग्रहरि को मेघावी छात्रा, राहुल सिंह को अनुशासित छात्र, उन्नति गुप्ता को मिस फेयरवेल, आकाश गुप्ता को मिस्टर फेयरवेल तथा ऊत्कर्ष गुप्ता को बहुमुखी प्रतिभा के धनी छात्र का पुरस्कार दिया। यहां छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत और नृत्य की झड़ी लगा दी। कुछ शिक्षकों ने भी अपने भावपूर्ण गीतों से विदाई समारोह में चार चांद लगा दिये। विद्यालय के प्रधानाचार्य एनके श्रीवास्तव ने कहा कि सच्ची निष्ठा व कठिन परिश्रम से ज्ञान प्राप्त कर के ही आकाश की बुलंदी को छुआ जा सकता है। उत्तम ज्ञान व उत्तम तकनीकी शिक्षकों के जरिए ही प्राप्त हो सकता है। संचालन छात्रा संस्कृति शुक्ला एंव अनुराग सिंह ने, धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के आशीष चौबे ने किया। इस दौरान विवेक श्रीवास्तव, आकाश सोनी, शाश्वत गोस्वामी, अमित त्रिपाठी, मोती लाल गुप्ता, रविंद्र यादव, राजकुमार यादव, अमित गिरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed