फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   वाड्रा देश का जाना पहचाना अपराधी: विजय

वाड्रा देश का जाना पहचाना अपराधी: विजय

Fri, 08 Feb 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
वाड्रा देश का जाना पहचाना अपराधी: विजय
सोनभद्र। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री ने बृहस्पतिवार को रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि वाड्रा तो जाना पहचाना देश का अपराधी है। यह अलग बात है कि उसकी पत्नी को एक बहुत बड़ा अवसर उसकी फैमिली पार्टी में मिल गया है। ममता बनर्जी 2011 में जिस अधिकारी राजीव को भ्रष्टतम मानती थी उसे आज सबसे ईमानदार अधिकारी बताती हैं। राजनीति में व्यक्ति कितना गिर जाता है इसका यह एक उदाहरण है।
विज्ञापन

वह राबर्ट्सगंज नगर के पीडब्ल्यूडी डाक बंगला में दोपहर में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने देश को हर क्षेत्र में मजबूती दी। विकास के साथ ही निचले तबके के उत्थान में कई कीर्तिमान स्थापित किए गए। उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर कहा कि यह गठबंधन नहीं गठजोड़ है, जो भ्रष्टाचार के परिणाम से सुरक्षा के लिए बनाया गया है। पांच सालों में देश ने तरक्की के पथ पर तेजी से दौड़ लगाई है। इस अवधि में जहां भारत में देश में सर्वाधिक सड़कें बनी। वहीं जनधन खाता खुलवाकर गरीब तबके के लोगों में बचत की प्रवृत्ति बढ़ाई गई। गरीबों-वंचितों, दबे लोगों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई गई। किसानों के लिए भी कई ऐतिहासिक कार्य किए गए। देश के सुरक्षा ढांचा की चर्चा करते हुए कहा कि जल, थल, नभ तीनों क्षेत्र में देश की शक्ति तेजी से बढ़ी है। आर्थिक रूप से जहां भारत विश्व की छठवीं महाशक्ति बन चुका है। वहीं वायु शक्ति के मामले में विश्व की तीसरी महाशक्ति बन चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के उत्थान के साथ ही देश के आर्थिक- सामरिक शक्ति उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे और वह मुख्यधारा से जुड़कर तरक्की का सूत्रधार बने, इसके लिए पहल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed