{"_id":"5c5c7255bdec22736436a981","slug":"101549562453-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन विद्यालय मिले बंद, 21 पाए गए अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन विद्यालय मिले बंद, 21 पाए गए अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज, चोपन और घोरावल ब्लॉक के 18 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान घोरावल और राबटर्सगंज ब्लॉक के तीन विद्यालय जहां पूरी तरह बंद मिले। वहीं शेष विद्यालय पर सात प्रधानाध्यापक सहित 21 शिक्षक-शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले। वहीं दो शिक्षक देर से आए। गैरहाजिर शिक्षकों का वेतन रोकते हुए देर से आने वालों से जवाब-तलब किया गया।
बीएसए चोपन ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय परासपानी पहुंचे। यहां शिक्षिका पूनम देर से आई मिलीं। वहीं प्रधानाध्यापक संगीता पांडेय, शिक्षिका तारा शर्मा अनुपस्थित मिली। यहां प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षिका देर से आईं। वहीं शिक्षिका रोली, शिक्षामित्र अर्चना पांडेय, स्वर्णलता, शांति गैरहाजिर रहीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय तेलगुड़वा में शिक्षिका बेबो कुमार छह फरवरी से ही अनुपस्थित मिलीं। राबटर्सगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय लालगंज पदस्थापिक अध्यापक आनंद देव, तारकेश्वर सिंह, शिक्षामित्र कौशल्या भी अनुपस्थित रहीं। प्राथमिक विद्यालय शिवल्ला टोला में शिक्षिका संघमित्रा राय, उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवल्लाटोला में प्रधानाध्यापक माधुरी सिंह, प्राथमिक विद्यालय अवई में प्रभारी प्रधानाध्यापक संगीता देवी, शिक्षिका शांती देवी, उच्च प्राथमिक विद्यालय अवई में प्रधानाध्यापक रजनी राजवंश, प्राथमिक विद्यालय बहुआर में प्रधानाध्यापक सरिता जायसवाल, घोरावल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय शाहगंज में पदस्थापित प्रधानाध्यापक कांता प्रसाद, शिक्षिका आराधना सिंह, सुनीता सिंह अनुपस्थित पाई गईं। प्राथमिक विद्यालय उसरी खुर्द, ढुटेर और जैत बंद मिला। यहां के भी सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों के अनुपस्थित अवधि का वेतन/मानदेय रोका गया। इसी तरह खंड शिक्षाधिकारियों ने भी निरीक्षण किया। अनुपस्थित मिले प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षामित्रों का वेतन/मानदेय अवरुद्ध करने की कार्रवाई की गई।