फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   परिवहन मंत्री के बोल: मेरे पास अधिकारी नहीं हैं

परिवहन मंत्री के बोल: मेरे पास अधिकारी नहीं हैं

Thu, 27 Dec 2018 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
परिवहन मंत्री के बोल: मेरे पास अधिकारी नहीं हैं
सोनभद्र। ओवर लोडिंग और इंट्री के खेल पर फिलहाल लगाम लगने की उम्मीद नहीं दिख रही है। मंगलवार को मंत्री बनने के बाद पहली बार सोनभद्र दौरे पर आए परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि उनके पास अधिकारी नहीं हैं। मिर्जापुर में उन्होंने एआरटीओ को पोस्ट किया वह एक महीने से छुट्टी पर भाग गया। पीटीओ 15 दिन से बीमार हैं। अब यह बताओ, एक एआरटीओ और सिपाही एक हजार ट्रक कैसे पकड़ेगा।
विज्ञापन

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल के आवास पर शाम को पहुंचे मंत्री को ट्रांसपोर्टरों ने घेर लिया। ट्रांसपोर्टर ओवरलोड बंद कराने और वसूली की शिकायत करने लगे। ट्रांसपोर्टंरों के सवाल उठाने पर मंत्री को यहां तक कहना पड़ा कि जब वह एक रुपये नहीं ले रहे हैं तो किसकी हैसियत है जो इंट्री करें। उन्होंने ट्रांसपोर्टरों से ही इंट्री करने वाले और ओवरलोड चलवाने वालों के नाम मांगने लगे। कहा कि जो ओवरलोड ट्रक चल रहे हैं उसकी सूची उपलब्ध कराये वह दो माह के दौरान चालान किए गए सूची से उसका मिलान कराएंगे।
विज्ञापन

हर हाल में ऐसे में वाहनों के चालान हुए हैं। इसकी लिखित शिकायत एआरटीओ को दें किसी दलाल को नहीं। अगर उस पर कार्रवाई नहीं होती है तो वह एआरटीओ के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। मंत्री ने यहां के एआरटीओ एसपी सिंह का पक्ष लेते हुए कहा कि 200 वाहनों के चालान करने का लक्ष्य दिया गया था। जबकि एआरटीओ ने 300 से अधिक चालान किए। कहा कि एआरटीओ किस थाने में ओवरलोड वाहनों को बंद करेगा। लोडिंग प्वांइट से ओवरलोड बंद कराने केलिए ट्रांसपोर्टरों को जिलाधिकारी और एसपी से मिलने की सलाह दी। कहा कि वह अभी प्रतापगढ़ गए थे रास्ते में 50 से अधिक ओवरलोड वाहन चलते मिले। रात पर उन्होंने चालान करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

35 ओवरलोड वाहनों के चालान
सोनभद्र। परिवहन विभाग ने बुधवार को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभिया चलाया। अमर उजाला में बुधवार के अंक में ओवरलोड वाहनों से इंट्री का खुलासा करने के बाद एआरटीओ एसपी सिंह और पीटीओ विकास अस्थाना ने हिंदुआरी, कोटा और हाथीनाला तक 35 वाहनों के चालान करते हुए साढ़े पांच लाख रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed