फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बाल अपराध पर रोक लगाने की बनी योजना

बाल अपराध पर रोक लगाने की बनी योजना

Wed, 05 Dec 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बाल अपराध पर रोक लगाने की बनी योजना
सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क के प्रशासनिक सभागार में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन डॉ. अवधेश सिंह की अध्यक्षता में विशेष किशोर पुलिस इकाई की समीक्षा एवं समन्वय बैठक हुई। इसमें बाल अपराध पर रोक लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने की योजना बनाई गई। बाल अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों में नियुक्त बाल अधिकारी (विशेष किशोर अफसर) से बाल अपराध पर रोक लगाने के लिए किए कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की। कहा कि किसी अपराध में अगर कोई किशोर पकड़ा जाता है तो उनकी काउंसिलिंग की जाए। अभिभावकों को बच्चों से मजदूरी कराने की बजाय उन्हें स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें। बाल अपराध को बढ़ावा देने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। कहा कि पुलिस बाल अपराध पर रोक लगाने के लिए कार्य कर रही संस्था के सदस्यों का सहयोग भी लें। उन्होंने कहा कि किशोरों से मजदूरी का कार्य कराना अपराध की श्रेणी में आता है। यह जानते हुए अगर कोई कार्य करा रहा है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करें। थानों पर नियुक्त जो बाल अधिकारी कार्य के प्रति लापरवाही करेगा उसके विरूद्ध भी कार्रवाई होगी। इस दौरान कई बाल अधिकारियों ने कार्य करने के दौरान आने वाली समस्याओं को भी अवगत कराया। एएसपी ने उनकी समस्याओं को दूर कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed