{"_id":"5ba28d52867a557e9f67cb13","slug":"101537379666-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहुआर के प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहुआर के प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। घोरावल ब्लॉक के ग्राम पंचायत सहुआर के सदस्यों ने प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को आठ सदस्यों ने डीएम को प्रधान के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने विकास कार्यों की जांच करा कर सरकारी धन का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
ग्राम पंचायत सदस्य छोटेलाल ने डीएम को शपथ पत्र के साथ अवगत कराया है कि हैंडपंपों के मरम्मत, पुलिया निर्माण, खड़ंजा निर्माण, बरौली में शौचालयों के निर्माण में वित्तीय अनियमितता बरती गई है। जोखन शर्मा के घर के पास सोखता निर्माण जो श्रमदान से बना है उसमें मात्र मिस्त्री की मजदूरी दी गई है। अभी तक टंकी नहीं लगी है। आरोप है कि नियम विरुद्ध कराए जा रहे कार्यों का विरोध करने पर संबंधितों द्वारा फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। कहा कि कराए गए कार्यों की जांच होने पर सच्चाई खुलकर सामने आ जाएगी। शिकायती पत्र देने में सदस्य उर्मिला, प्रभावती, हीरालाल, राजेश मौर्य, मनोहर, रीमा पटेल, उर्मिला देवी आदि रहे।