फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जनता से तालमेल बनाकर अपराधियों का करेंगे सफाया

जनता से तालमेल बनाकर अपराधियों का करेंगे सफाया

Thu, 06 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
जनता से तालमेल बनाकर अपराधियों का करेंगे सफाया
सोनभद्र। जनता से तालमेल बनाकर अपराधियों का सफाया करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड ने समस्त थाना इंचार्जों को डिजिटल वॉलिंटियर्स तैनात करने का निर्देश दिया है। प्रत्येक थाने में प्रधान, बीडीसी समेत 250 वॉलिंटियर्स तैनात होंगे। इस तरह से जिले में 5500 वालंटियर्स तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

कम्युनिटिंग पुलिसिंग के तहत जिले से नक्सलियों का नामोनिशान समाप्त करने के बाद अब पुलिस डिजिटल वॉलिंटियर्स के जरिए जिले को अपराध मुक्त बनाने की पहल शुरू कर दी है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के निर्देश पर समस्त थाना प्रभारी अपने सीयूजी नंबर से एक डिजिटल वॉलिंटियर्स के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाएंगे। इस ग्रुप के एडमिन थानाध्यक्ष और सर्किल आफिसर होंगे। प्रत्येक थानाध्यक्ष के ग्रुप में 250 शिक्षक, प्रधानाचार्य, सेवानिवृत्त सैनिक/पुलिस, पत्रकार, सामाजिक संगठन, पूर्व, वर्तमान सभासद, प्रधान, बीडीसी, सदस्य, छात्र नेता, आशा बहू, ग्राम सचिव, कोटेदार, डॉक्टर, वकील व्यापारी, मंदिर/मस्जिद के पुजारी, विशेष पुलिस अधिकारी, होमगार्ड एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति शामिल किए जाएंगे। थाना प्रभारियों को डिजिटल वॉलिंटियर्स फार्म के अनुसार डाटाबेस तैयार कर अपने संबंधित क्षेत्राधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे। पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड ने कहा कि थाना इंचार्जों को अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के निर्देशानुसार डिजिटल वॉलिंटियर्स को ग्रुप से जोड़ने का निर्देश दे दिया गया है। डिजिटल वॉलिंटियर्स ग्रुप से जुड़े लोग अपने-अपने क्षेत्र के आपराधिक प्रवृति के लोगों, अवैध मादक पदार्थ का कारोबार करने वाले कारोबारियों, शोहदों, अराजक तत्वों के बारे में सूचना दे सकतें है, ताकि पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कर सके। कहा कि जनपदवासियों को भयमुक्त वातवारण मुहैया कराने के लिए पुलिस कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed