{"_id":"5b2fdbab4f1c1bf86e8b9aa6","slug":"101529863083-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के नीचे बालू के ढेर में दबे युवक का दूसरे दिन मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के नीचे बालू के ढेर में दबे युवक का दूसरे दिन मिला शव
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला गांव के जमतिहवा नाला पर शनिवार की दोपहर बालू लदे ट्रक के अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा जाने के दूसरे दिन बालू के ढेर के नीचे एक युवक का शव मिला। शव की पहचान ट्रक के खलासी के रूप में की गई है। मृत युवक के परिजन दुर्घटना के बाद घर न पहुंचने की दशा में रविवार की दोपहर रनटोला पहुंचे थे। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद मिले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला गांव में महताब (18) पुत्र मुजीब निवासी शाहगंज कस्बा, थाना शाहगंज का शव रविवार की शाम मिला। युवक का शव शनिवार को हादसे का शिकार हुए ट्रक के नीचे बालू के ढेर में मिला। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद गंभीर रूप से घायल छोटू (21) पुत्र अल्लाउद्दीन निवासी सेमरी, सोमारू (18) पुत्र दीनानाथ निवासी तेंदुपुल को बाहर निकाल उपचार के लिए म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया था। घटना के बाद ही ट्रक में तीन लोगों के सवार होने की बात कही जा रही थी। रविवार की दोपहर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद से युवक अभी तक घर नहीं पहुंचा है। इस दौरान उन्होंने युवक के बालू के नीचे दबे होने की बात कही। इस पर बभनी से लौट रहे एएसपी डॉ. अवधेश सिंह व थानाध्यक्ष सीपी पांडे मौके पर पहुंच युवक की तलाश कराने लगे। काफी प्रयास के बाद बालू के नीचे से युवक का शव बरामद हुआ। परिजनों ने युवक की शिनाख्त की। एएसपी अवधेश सिंह ने बताया कि युवक ट्रक पर खलासी का काम करता था। शनिवार को काफी प्रयास के बावजूद शव नहीं मिल सका था। रविवार को दोबारा तलाश शुरू हुई तो युवक का शव बरामद हुआ। वह बालू और पत्थर के बीच में नीचे दब गया था।