{"_id":"5ade1b054f1c1b5c098b61a6","slug":"101524505349-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया क्वालिटी का मिल रहा नाश्ता और भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया क्वालिटी का मिल रहा नाश्ता और भोजन
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंचल प्रशिक्षण केंद्र राबर्ट्सगंज में ग्रामीणों, खासकर महिलाओं तक स्वास्थ्य सुविधा की पहुंच बनाने को लेकर आशाओं को दिए जा रहे प्रशिक्षण में गड़बड़ी बरते जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रशिक्षणार्थियों को घटिया क्वालिटी का भोजन व नाश्ता दिया जा रहा है। सीएमओ का कहना है कि जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अंचल प्रशिक्षण केंद्र में 19 अप्रैल से शुरू हुए प्रशिक्षण बैच में 19 से 22 तक प्रशिक्षण ही नहीं दिया गया। 23 को बीस से अधिक आशाएं पहुंची भी तो ज्यादातर समय कोरमपूर्ति में ही निबटा दिया गया। लोगों का आरोप था कि यहां शाम को कोई नहीं रूकता। भोजन के लिए प्रति आशा 250 रुपये का बजट है लेकिन सिर्फ नाश्ता दिया जा रहा है। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत सीएमओ के साथ ही डीएम से की। डीएम अमित कुमार सिंह ने कहा कि वह जांच कराएंगे। वहीं सीएमओ एसपी सिंह का कहना था कि पीएचसी केकराही से संबंधित आशाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनके कार्यालय में आकर कुछ लोगों ने आशाओं को घटिया नाश्ता-भोजन देने की शिकायत की है। जांच करने पर शिकायत सही निकली तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।