फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों का आमरण अनशन

पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों का आमरण अनशन

Mon, 09 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों का आमरण अनशन
रेणु नदी पर पुल निर्माण और रोजगार की मांग को लेकर विभिन्न दलों और ग्रामीणों ने रविवार को संयुक्त रूप से जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए ओबरा तापीय परियोजना के सीजीएम कार्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। फिर जुलूस की शक्ल में ही आंबेडकर चौराहे पर पहुंचकर आमरण अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

रेणुका पार के दर्जनों गांवों के साथ जिले के कई हिस्सों से आये ग्रामीणों ने रेणुका पुल के निर्माण और ओबरा सी में स्थानीय मजदूरों को रोजगार में प्राथमिकता दिए जाने की मांग की। पिछले कई वर्षों से रेणुका पुल के लिए आंदोलन चला रहे इंटक के जिलाध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी के साथ रमेश सिंह यादव, शमीम अख्तर खां, पीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अमरेश यादव, अकमानी देवी, बसंती देवी, रामविलास दुबे, रामचंदर गोंड़, राजाराम, जयदीप, सत्यम मिश्रा, कंपनी खरवार, हरिशंकर, अमरनाथ, भोला मिश्रा, रामदुलारे गोड़, संदीप प्रजापति, हीरालाल, कैलाश सिंह, कृष्णानंद दुबे सहित 111 लोग अनशन पर बैठे। यहां सभा में वक्ताओं ने मांग किया कि तत्काल रेणुका नदी पर पुल का निर्माण शुरू किया जाए। स्थानीय मजदूरों को ओबरा सी में रोजगार में प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन

सभा को इंटक के जिलाध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी, सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, हरेंद्र पांडेय, रमेश सिंह यादव, बसपा के निशांत कुशवाहा, रमेश देव पांडेय, प्रभात कुमार पांडेय, आरपी त्रिपाठी, रामविलास दुबे, लालचंद, उदित खरवार, श्रवण द्विवेदी, रवि कुमार बड़कू, रमेश वर्मा ने संबोधित किया। संचालन बृजेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed