{"_id":"5abe83f14f1c1bd4618b48da","slug":"101522435057-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहचान होने की डर से तारा को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहचान होने की डर से तारा को मौत के घाट उतारा
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (बीजपुर)। थाना क्षेत्र के जरहा गांव में स्थित नदी के पास गुरुवार को पुलिस ने मुश्ताक को गिरफ्तार कर तारा देवी की हत्या का खुलासा किया। हत्यारोपी की निशानदेही पर चोरी के 300 ग्राम चांदी के जेवर, सोने का लाकेट, 6700 सौ रुपये बरामद हुआ। पूछताछ के बाद आरोपी ने बताया कि चोरी करते वक्त तारा ने उसे पहचान लिया था, इसलिए उसने हत्या कर दी।
बताते चले कि 22/23 जनवरी की रात जरहा गांव निवासी तारा देवी अपने घर में सोई थी। अर्धरात्रि के बाद चोर उसके घर में घुस गए। आहट मिलने पर तारा देवी की नींद खुली तो चोरों ने रजाई से उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद बक्से के अंदर रखे जेवर, और नगदी चुरा ले गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने की पुष्टि होेने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। गुरुवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर जरहा नदी के पास घेराबंदी कर प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह ने तारा के हत्यारोपी मुश्ताक खां निवासी जरहा को उसके घर के पास ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को लूट समेत अन्य धाराओं में चालान कर दिया गया। कहा कि अरोपी के साथ घटना में शामिल अन्य आरोपियों की को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।