फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   30 किमी में 300 गड्ढे वाली सड़क का निर्माण शुरू

30 किमी में 300 गड्ढे वाली सड़क का निर्माण शुरू

Wed, 21 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
30 किमी में 300 गड्ढे वाली सड़क का निर्माण शुरू
अनपरा । रेणुकूट से अनपरा 30 किमी लंबे मार्ग के मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। बजट मिलने के बावजूद ठेकेदार काम नहीं करा रहा था अमर उजाला के पांच फरवरी अंक में एक माह में 21 हादसे घायल हुए 27 लोग शीर्षक से खबर प्रस्तावित हुई तो पीचिंग का कार्य शुरू करा दिया गया। पीचिंग शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बता दें कि रेणुकूट से अनपरा तक करीब 30 किमी सड़क गड्ढे में तब्दील हो जाने से आए दिन सड़क हादसे हो रहे थे। अंधा मोड़ कहीं तेज ढाल के दौरान गड्ढे हादसे के लिए जिम्मेदार थे। सड़क की मरम्मत के लिए कई लोगों ने जिला स्तरीय अधिकारियों को पत्र भेजा लेकिन किसी ने इसकी सुधि नहीं ली। इस मार्ग के मरम्मत का कार्य दो दिन से चल रहा है। गड्ढों को पाटने के लिए पूरी सड़क पर गिट्टी, तारकोल की परत चढ़ाई जा रही है। हालांकि अभी भी मानक के अनुसार कार्य नहीं हो रहा है। लोगों को कहना है कि हैवी वाहनों की धमक से कुछ ही दिनों में यह सड़क फिर गड्ढों में तब्दील हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रेणुकूट अनपरा मार्ग के मरम्मत के लिए कई माह पहले ही बजट जारी हो गया था लेकिन ठेकेदार की मनमानी के कारण कार्य समय से नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed