फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   केंद्र सरकार का फूंका पुतलाए की नारेबाजी

केंद्र सरकार का फूंका पुतलाए की नारेबाजी

Wed, 21 Feb 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार का फूंका पुतलाए की नारेबाजी
अनपरा । एनसीएल की बीना परियोजना में मजदूर संगठन एटक ने बुधवार को बस स्टैंड मार्ग पर मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। बीना इकाई संगठन के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा की मजदूर विरोधी नियम लागू किये जा रहे है। जिससे श्रमिकों का हनन और भी बढ़ जाएगा। कोयले का उत्पादन व प्रेषण का अधिकार निजी हाथों में देना गलत है और श्रमिक संगठन इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। केंद्र सरकार से मांग की गई कि आयकर टैक्स की सीमा बढ़ाई जाए। इन्सेंटीव स्कीम में कर्मचारियों को कई भागों में बांटा गया है जो कि न्याय संगत नहीं है। एरियर का भुगतान अविलंब किया जाए। आंगनबाड़ी आशा, ओबी कंपनी में कार्य करने वाले कर्मियों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। न्यूनतम 24 हजार रुपये वेतन दिया जाए। साफ-सफाई व मरम्मत का कार्य समय से कराया जाए। मच्छररोधी दवा का छिड़काव नियमित हो। इस मौके पर इंद्रजीत पांडेय, रामप्रसाद, कृष्ण तिवार, धीरेंद्र यादव, वीरेंद्र ग्वाला मौजूद रहे। उधर, बजट में कामगारों की अनदेखी के विरोध में कोल परियोजनाओं में प्रदर्शन जारी है । दुद्धीछुआ के कर्मियों ने परियोजना परिसर में बजट में संशोधन की मांग करते हुए केंद्र सरकार व वित्त मंत्रालय के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed