फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   तहसील अधिवक्ता समिति का चुनाव स्थगित

तहसील अधिवक्ता समिति का चुनाव स्थगित

Mon, 25 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
तहसील अधिवक्ता समिति का चुनाव स्थगित
घोरावल(सोनभद्र)। तहसील अधिवक्ता समिति घोरावल का 28 दिसंबर को होने वाला चुनाव स्थगित हो गया। अब यह चुनाव 20 जनवरी 2018 के पूर्व कराया जाएगा। यह स्थगन आदेश बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की स्पेशल कमेटी के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी ने अपने निर्णय में दिया है।
विज्ञापन

तहसील अधिवक्ता समिति के कुछ सदस्यों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर बार काउंसिल इलाहाबाद में आपत्ति की गई थी। दूसरी ओर एल्डर कमेटी द्वारा चुनाव की घोषणा करते हुए 28 दिसंबर को मतदान की तिथि घोषित कर दी गई। पूरे मामले के दृष्टिगत बार काउंसिल ने 24 दिसंबर को सुनवाई की तारीख घोषित की और सभी संबंधित पक्षों को बार काउंसिल इलाहाबाद बुलाया। सभी पक्षों की सहमति से बार काउंसिल की स्पेशल कमेटी के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी ने अपने निर्णय में कहा है कि मारुतिशरण द्विवेदी, आदिनाथ मिश्रा, दिवाकर मिश्रा, रामकिंकर पाठक और हरिप्रकाश वर्मा को एल्डर्स कमेटी का सदस्य बनाते हुए वरिष्ठतम सदस्य मारुतिशरण द्विवेदी को अध्यक्ष बनाया जाता है। यह कमेटी ही चुनाव कराएगी। कार्यकारिणी घोरावल के सभी सक्रिय अधिवक्ताओं की मतदाता सूची तैयार कर एल्डर्स कमेटी को उपलब्ध कराएगी। किसी सक्रिय सदस्य के अलावा नान प्रैक्टिसिंग एडवोकेट को सदस्य नही बनाया जाएगा। एल्डर्स कमेटी चुनाव तक स्थायी रूप से तहसील मुख्यालय पर स्थित होगी। अध्यक्ष पद की अनुभव सीमा 15 वर्ष, उपाध्यक्ष पद की 12 वर्ष और महासचिव पद की अनुभव सीमा 10 वर्ष निर्धारित की जाती है। चुनाव आपसी सहयोग और तालमेल से संपन्न कराया जाए। बार काउंसिल ने अपने निर्णय में कहा है कि 28 दिसंबर का चुनाव स्थगित करके 20 जनवरी 2018 तक संपादित करा लिया जाए। जनवरी 2018 के प्रथम सप्ताह तक सभी की सहमति से मतदाता सूची एल्डर्स कमेटी को उपलब्ध करा दी जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed