{"_id":"5a3bf97b4f1c1b74698c32dd","slug":"101513879931-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी डायरेक्टर ने शौचालयों के उपयोग की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी डायरेक्टर ने शौचालयों के उपयोग की ली जानकारी
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी (सोनभद्र)। उप निदेशक पंचायती राज एके शाही ने बुधवार को विकास खंड के ओडीएफ गांवों के अलावा आधा दर्जन गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शौचालयों के उपयोग के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। साथ ही एडीओ पंचायत को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।
बुधवार को उप निदेशक पंचायती राज एके शाही ने विकास खंड के ओडीएफ गांव करमघट्टी तथा हथियार गांव का निरीक्षण किया। गांव में बने शौचालयों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद वे गांव के लोगों से भी मिले। ग्रामीणों से शौचालय के उपयोग के बारे मे भी पूछताछ की। उप निदेशक ने लोगों को शौचालय के उपयोग के बारे में भी बताया। ओडीएफ गांवों का निरीक्षण करने के बाद विकास खंड के बभनी ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। इस गांव मे बन रहे सिंचाई कूप, इंटर लाकिंग, पंचायत भवन, सीसी रोड का भी स्थलीय मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान गांव में कराये गये कार्यों से संतुष्ट दिखे। इस गांव का निरीक्षण करने के बाद बरवाटोला, धनवार, करमटोला, गोहडा तथा सागसोती गांवों का भी निरीक्षण किया। उप निदेशक शाही ने एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव को विकास खंड के और भी गांवों को ओडीएफ कराने के लिए निर्देश दिया। कहा कि ग्राम प्रधानों के अंदर जागरूकता करके उन्हें प्रेरित करें। विकास खंड के अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजनरायन, देवकुमार, रामकुमार, रीता देवी, रामदौलत आदि लोग मौजूद रहे।