{"_id":"5a36b35f4f1c1b87698c231e","slug":"101513534303-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में बिना परमिट गुजारे जा रहे बालू-गिट्टी लदे वाहन 18-34-09","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में बिना परमिट गुजारे जा रहे बालू-गिट्टी लदे वाहन 18-34-09
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना परमिट और स्कैन परमिट के सहारे रात में रोजाना दर्जनों ट्रकें पार कराई जा रही हैं। शनिवार की आधी रात खुद भाजपा के सदर विधायक भूपेश चौबे ने चुर्क मोड़ पर बालू-गिट्टी लदे ट्रकों को रोककर इस का खुलासा किया तो खलबली मच गई। खबर मिलते ही जिला खान अधिकारी अनंत कुमार सिंह, एआरटीओ अवधेश सिंह, प्रभारी खनन अधिकारी अशोक यादव भागते हुए मौके पर पहुंच गए। विधायक ने तीनों की जमकर क्लास ली। एक वाहन को बिना परमिट और बारह से अधिक वाहनों को ओवरलोड पाते हुए, कार्रवाई के लिए प्रशासन के हवाले कर दिया। संगठन और प्रभारी मंत्री को इसकी जानकारी भी दी। एक-दो दिन में मुख्यमंत्री को भी स्थिति से अवगत कराएंगे।
कोन से लौटते समय विधायक भूपेश चौबे ने देखा कि बिना चेकिंग के ही बालू-गिट्टी लदी ट्रकें खनन बैरियर से पार हो रही हैं। चुर्क मोड़ पर वाहनों को रोका तो खलबली मच गई। चंद मिनटों में ही लोकेशन के जरिए वाहनों को पार कराने वाले कई लक्जरी वाहन सवार वहां पहुंच गए लेकिन जब विधायक पर नजर पड़ी तो वाहन बढ़ा, वहां से खिसक लिए। वहीं पीछे से आ रहे वाहन भी जहां-तहां रूक गए। इस दौरान बिना परमिट के एक ट्रक और बारह से अधिक ट्रकें ओवरलोड मिली। जानकारी पाकर पहुंचे अधिकारियों से विधायक ने कहा कि ओवरलोड परिवहन के साथ बिना परमिट, स्कैन परमिट के सहारे गुजारी जा रही गाड़ियों को तत्काल रोका जाय, नहीं तो संबंधित को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। विधायक ने बताया कि कई दिनों से फर्जी और स्कैन परमिट के सहारे खनिज परिवहन की शिकायत मिल रही थी। इसको लेकर अधिकारियों को हिदायत भी दी थी। बावजूद प्रभावी कार्रवाई न होने पर प्रभारी मंत्री और मुख्यमंत्री को स्थिति की जानकारी दी और खुद से वाहनों को चेक किया तो बड़ी गड़बड़ी सामने आई। बताया कि बड़ा रैकेट संचालित होने की जानकारी मिली है। अफसरों को इस पर नकेल कसने को कहा गया है। एक-दो दिन में मुख्यमंत्री से मिलकर पूरी जानकारी देंगे।