फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   आज लेंगे नवनिर्वाचित चेयरमैन और सभासद शपथ

आज लेंगे नवनिर्वाचित चेयरमैन और सभासद शपथ

Mon, 11 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
आज लेंगे नवनिर्वाचित चेयरमैन और सभासद शपथ
सोनभद्र। जिले की इकलौती नगर पालिका, सातों नगर पंचायतों के नवनिवार्चित चेयरमैन एवं 108 सभासदों को मंगलवार की सुबह दस बजे शपथ दिलाया जाएगा। इसके लिए सोमवार को नगर पालिका और नगर पंचायतों के ईओ की ओर से तैयारियां कराई गई। शासन के निर्देशानुसार एसडीएम समेत अन्य मजिस्ट्रेट चेयरमैन व सभासदों को शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी अवधेश मिश्रा के मुताबिक सीडीओ रामश्रय नगर पालिका राबर्ट्सगंज के भाजपा के नवनिर्वाचित चेयरमैन वीरेंद्र उर्फ बिंदू जायसवाल, 25 सभासदों को शपथ दिलाएंगे। नगर पंचायत घोरावल में सादाब असलम निर्दल चेयरमैन राजेश कुमार, दस सभासद, नगर पंचायत दुद्घी में डिप्टी कलेक्टर अशोक यादव निर्दल चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, 11 सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इसी तरह से नगर पंचायत चुर्क में सदर एसडीएम विशाल यादव भाजपा चेयरमैन गीता देवी, दस सभासद, चोपन में निर्दल उम्मीदवार इम्तियाज अहमद, 11 सभासद को शपथ दिलाएंगे। ओबरा में एडीएम न्यायिक कुंवर बहादुर सिंह भाजपा चेयरमैन प्राणमति, 18 सभासद, नगर पंचायत रेणुकूट में दुद्धी एसडीएम भानू प्रताप सिंह निर्दल चेयरमैन शिव प्रताप सिंह, 11 सभासद एवं पिपरी में निर्दल चेयरमैन दिग्विजय प्रताप सिंह व 12 सभासदों को शपथ दिलाएंगे। राबट्र्सगंज के आरटीएस क्लब में सोमवार को नगर पालिका प्रशासन की ओर से शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर कराई जा रही थी। इसी तरह सातों नगर पंचायतों में भी तैयारियां चल रही हैं। देर शाम तक शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूर्ण कर ली गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed