{"_id":"5a1c4fd34f1c1bca678be1d9","slug":"101511804883-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में एमडीएम में मिली गड़बड़ी, सौंपी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में एमडीएम में मिली गड़बड़ी, सौंपी रिपोर्ट
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (घोरावल)। ब्लॉक के खरुआंव स्थित प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मेन्यू के अनुसार खाना नहीं पकाया जा रहा है। इसका खुलासा एबीआरसी संजय मिश्रा और एनपीआरसी तिलौली अनिल सिंह की जांच में हुआ है। उन्होंने इसकी रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी को दी है।
सोमवार को एबीआरसी संजय मिश्रा और एनपीआरसी तिलौली अनिल सिंह ने प्राथमिक विद्यालय खरुआंव व पूर्व माध्यमिक विद्यालय खरुआंव में मिड डे मील की जांच की। इन दोनों स्कूलों में करीब 150-150 बच्चे पढ़ते हैं। भौतिक सत्यापन करते हुए इन लोगों ने जब बच्चों को परोसे गए भोजन को देखा तो दंग रह गए। बच्चों को मिड डे मील में चावल और सब्जी दिया गया था, जबकि मेन्यू के हिसाब से रोटी सब्जी मिलना चाहिए था। चावल तो कुछ ठीक था लेकिन सब्जी की क्वालिटी बेहद घटिया निकली। सब्जी में पानी के अलावा खोजने पर आलू के कुछ टुकड़े मिले। आलू, पानी, नमक और हल्दी डालकर सब्जी बनायी गई थी। तेल, मसाला, जीरा का नामोनिशान नही था। पूछने पर प्राथमिक विद्यालय के रसोइया ने बताया कि ग्राम प्रधान ने 150 बच्चों के लिए मात्र दो किलो आलू भेजवाया था। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के रसोइया ने भी यही बात बताई। बताया गया कि जरूरत के हिसाब से ग्राम प्रधान द्वारा समुचित खाद्य सामग्री नही दिया जाता है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि खरुआंव स्थित प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिड डे मील में घोर अनियमितता और घटिया गुणवत्ता के भोजन परोसने का मामला उनके संज्ञान में आया है। इस संबंध में जांच कर समुचित कार्रवाई की जाएगी।