फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चीन निर्मित सामानों की जलाई होली, निकाला जुलूस

चीन निर्मित सामानों की जलाई होली, निकाला जुलूस

Fri, 01 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
चीन निर्मित सामानों की जलाई होली, निकाला जुलूस
सोनभद्र/ ओबरा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिले के कई क्षेत्रों में चाइनीज सामानों की होली जलाई। चीन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। भारत माता के जयकारे लगाए और चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख एवं विभाग संयोजक सत्य प्रताप सिंह ने कहा कि विदेशी सामानों के बहिष्कार के लिए बजरंग दल जन जागरण करेगा। प्रांत के सत्संग प्रमुख एव विभाग मंत्री नरसिंह त्रिपाठी ने कहा कि चीन भारत को आंख दिखा रहा है। चाइनीज सामानों के बहिष्कार का संकल्प लिया गया। इस दौरान सतीश पाठक, ज्ञानेंद्र शरण राय, दिनेश कुमार, राहुल सेठ, अनुराग पांडेय, नीरज सिंह, धीरज कुमार, विनोद कुमार सिंह, मनीष पटेल, जय प्रकाश चौबे मौजूद रहे। ओबरा में विहिप और बजरंग दल के आह्वान पर सामाजिक, राजनैतिक और छात्र संगठनों ने भारत माता के जयकारे के साथ रैली निकाली। गिरिवासी वनवासी सेवा प्रकल्प घोरावल के कोषाध्यक्ष जगमंदर सेन अग्रवाल, विहिप के प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश जिंदल ने लोगों को चीनी सामानों के बहिष्कार व भारत के स्वाभिमान के रक्षा की शपथ दिलाई। जुलूस सुभाष चौक पर पहुंचा, जहां चीनी सामानों की होली जलाई गई और उसके बहिष्कार का संकल्प लिया गया। कहा कि चीन कभी ब्रह्मपुत्र का पानी रोकने की धमकी देता है तो कभी पाकिस्तान के पक्ष में आतंकवादी मसूद अजहर के साथ खडा दिखाई देता है। हमारे 40 प्रतिशत खिलौना उद्योग बंद हो चुके हैं। इससे स्वदेशी उद्योग धंधो के सामने संकट खड़ा हो गया है। रैली में बजरंग दल संयोजक विजय विश्वकर्मा, शिवशंकर गुप्ता, आदित्य जायसवाल, अमित सेठ, मनोज सिंह, उपेंद्र तिवारी, सुनील कुमार, निशांत सिंह, कृष्णा केशरी, वीरेंद्र, लल्लन सिंह, नरेश चंद्र पांडेय, गोपाल गिरि, गिरीश दत्त गिरि, भाजपा के उमेश सिंह, सतीश पांडेय, दिनेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रेणुकूट। नगर में मुख्य चौराहे पर शुक्रवार की शाम को विहिप कार्यकर्ताओं ने चाइनीज सामानों का बहिष्कार करते हुए होली जलाई। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे विश्व हिंदू परिषद के रेणुकूट जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि सीमा पर चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इसलिए हम सबको चाइनीज सामानों का बहिष्कार करना चाहिए। प्रखंड महामंत्री सज्जन अग्रवाल ने लोगों से अपील की कि वे चीन में निर्मित सामानों का पूरी तरह से बहिष्कार करें। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, गोपाल सिंह, मुकेश सिंह, बजरंग दल के संयोजक राजेश सिंह, दिलीप पांडे, रजनीश चौबे, प्रवीण सिंह रानू, प्रभाकर पटेल, संजीव अग्रहरि, यतीश पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed